फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, नियमित कर्मचारियों की लगाई अतिरिक्त ड्यूटी

Sat, 10 Aug 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के नागरिक अस्पताल में एनएचएम के कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। जिले के करीब 750 एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर बैठे। इस कारण स्थायी कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को 15 दिन हो चुके हैं। एनएचएम के 4 कर्मचारी लघु सचिवालय में पांच दिनों से 150 फुट ऊंची टंकी पर बैठे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए और सरकारी कर्मचारियों के बराबर का दर्जा दिया जाए। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले भर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। नागरिक अस्पताल में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है। जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है।
अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए आने वाले मरीजों को पूरा दिन इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं काउंटर पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए घंटों तक लाइनों में लगना पड़ता है। वहीं टेस्टों के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ रहा है या फिर महंगे रेटों पर निजी लैब से टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। वहीं गायनी वार्ड में कार्यरत चिकित्सकों के साथ मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा, हरियाणा के जिला प्रधान कुदंन गावड़िया ने बताया कि उच्च कमेटी के आह्वान पर समस्त हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों के साथ सिरसा जिले के एनएचएम कर्मचारी भी 15वें हड़ताल पर रहे। जिससे पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एनएचएम कर्मचारियों को किसान नेताओं, राजनीतिक पार्टियों के नेता समर्थन देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें