फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीड फैक्ट्री पर मारा छापा, भरे सैंपल

Fri, 30 Oct 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
देसू मार्ग पर स्थित एक निजी फीड फैक्ट्री पर किसानों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग के उपनिदेशक ने टीम के साथ छापा मारा। टीम ने सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया है।
विज्ञापन


सुशील गोदारा ने बताया कि कई किसानों ने फैक्ट्री में बनने वाले फीड से उनके पशुओं के मरने की शिकायत की थी। जिसके चलते विभाग द्वारा उक्त फैक्ट्री में फीड की जांच की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। गांव सिंघुपरा के किसान गुरमेल सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने देसू मार्ग पर स्थित फीड फैक्ट्री से पशुओं के लिए फीड खरीदा था। वह काफी समय से उक्त फैक्ट्री से पशुओं के लिए फीड खरीद रहे हैं। फैक्ट्री मालिक उन्हें दो बैग पर एक इनामी कूपन देता था।

कूपन पर कई इनाम निकलने की बात भी कहता था। जिसके लालच में वह उससे उक्त फीड खरीद लेते थे। फीड पशुुओं को देने के बाद से ही उनकी भैंस व कटड़ी की हालत खराब हो गई। इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उक्त फैक्ट्री का फीड खाने से सिंघपुरा गांव के ही जरनैल सिंह की तीन गायें व बलजीत सिंह की भी दो गायों की मौत हो गई जबकि कई पशु बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के ही मोहन प्रीत व गुरजंट सिंह ने भी उक्त फैक्ट्री से पशुओं के लिए फीड तैयार करवाया था और उनके पशु भी लगातार बीमार चल रहे हैं। जिसके चलते उन्हें शक हुआ कि उक्त फैक्ट्री के फीड में ही गड़बड़ है। जिस पर उन्होंने पशुपालन विभाग को लिखित शिकायत देकर फीड जांच की मांग की थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग की एक टीम ने डिप्टी डायरेक्टर सुशील गोदारा के नेतृत्व में फीड फैक्ट्री में छापा मारकर जांच शुरू की।

विभाग की टीम ने फैक्ट्री से सैंपल लेकर जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने फैक्ट्री संचालक को फैक्ट्री में बनने वाले फीड को दुरुस्त करने की चेतावनी भी दी। वहीं किसान गुरमेल सिंह, जरनैल सिंह व बलजीत सिंह ने अपने मृतक पशुओं के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर उपभोक्ता अदालत में जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें