फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दाधीच महासभा के प्रधान बने रघुबीर शर्मा

Tue, 14 Apr 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 प्रधान रघुबीर शर्मा व अन्य पदा​धिकारी। संस्था।
विज्ञापन
श्री दाधीच महासभा की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री दाधीच महासभा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को भगवान श्री परशुराम धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जुगल किशोर करेसिया ने की। मार्गदर्शन अखिल भारतीय दाहिमा यानी दाधीच ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद्र दाधीच ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसमें जुगल किशोर करेसिया, पटेल प्रसाद शर्मा, जुगलाल शर्मा और राजेश कुमार शर्मा को शामिल किया गया। समिति ने आम सभा के समक्ष पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए गए जिन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी में रघुबीर शर्मा को प्रधान, मनमोहन शर्मा को सचिव, सुभाष चंद्र शर्मा को सह सचिव, मनीष शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेश कुमार शर्मा को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
विज्ञापन

घोषणा के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान रघुबीर शर्मा ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें