फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ मांगों पर बनी सहमति, पीडब्ल्यूडी कर्मियों का धरना समाप्त

Wed, 02 Mar 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जन स्वास्थ्य शाखा फील्ड चाोपटा की ओर से धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को अध्यक्षता चोपटा से कर्मचारी नेता सुखवीर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन सचिव जमना प्रसाद ने किया। कुछ मांगों पर सहमति होने के बाद अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विभागीय कर्मचारियों की मांगों को लेकर अब तक आठ बार वार्तालाप हो चुकी है लेकिन आज पुन: कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर दो ने धरना स्थल पर आकर कर्मचारी नेताओं को पुन: बातचीत हेतु लिखित पत्र देकर कार्यालय में बुलाया, जिस पर यूनियन के प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल गुर्जर के नेतृत्व में शिष्ट मंडल जायज मांगों को लेकर अधिकारी से मिला। शिष्ट मंडल में जिला सचिव गुरदीप सिंह, चानण राम, जमना प्रसाद, मोहन लाल, निर्मल सिंह, रामकुमार बिश्नोई, बलवीर सिंह, भाल सिंह जाखड़, रामसिंह गिल, राजकुमार रिषी, रतन लाल आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।

कार्यकारी अभियंता के साथ हुई बातचीत में 18 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें ज्वलंत मांगों को मौके पर लागू करने के आदेश जारी किए गए व बकाया वेतन का भुगतान करने के तुरंत आदेश देने के साथ-साथ रेगुलर कर्मचारियों को कंफर्म करने के लिखित आदेश जारी किए गए। इसके अलावा जलघरों पर रही खामियों जिनमें रिपेयर करना, जरूरी सामान उपलब्ध करवाना, खिड़की, दरवाजे, स्टाफ क्वार्टरों की रिपेयर करवाना आदि मांगों बारे लिखित आदेश जारी किए गए। कच्चे कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने व अक्तूबर 2015 से बकाया एरियर का भुगतान करने हेतु मांगों पर भी सहमति हुई जिस पर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें