संवाद न्यूज एजेंसी।
सिरसा। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही मां-बेटी से बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया। इसी दौरान स्कूटी चला रही महिला व उसकी मां स्कूटी गिरने से नीचे गिरकर घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक युवक को पड़क लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया।पुलिस को दी शिकायत में नेजाडेला कलां निवासी नवनीत कौर ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर को अपनी मां शिंद्र कौर व 3 साल की बेटी के साथ बाजार में आई थी। करीब ढाई बजे शहर के घंटाघर चौक के समीप अचानक पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसकी माता के हाथ से पर्स छीन लिया। छीना झपटी में उनकी स्कूटी गिर गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पुलिस आरोपी को पकड़र थाने ले गई। पर्स में 2 से ढाई हजार रुपए की नकदी थी। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।