फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑन लाइन शॉपिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंस्टाग्राम पर ऑन लाइन शॉपिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान डाडका होंडल निवासी वसीम अकरम के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


गोरीवाला चौकी प्रभारी जय सिंह ने बताया कि 4 सितंबर को विंकल कुमार निवासी गंगा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि इंस्टाग्राम पर आई एड देखकर उसने ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए लेडीज सूट मंगवाया था। ऑर्डर के बाद पूजा चंद्रा नाम महिला ने उसे व्हाट्सएप कॉल की। उसने ऑर्डर के अनुसार लेडीज सूट के 1699 रुपये फोन पे के माध्यम से भेज दिए। परिजनों के कहने पर उसने सूट का ऑर्डर कैंसिल कर दिया और पूजा चंद्रा को फोन कर रुपये वापस मांगे। इस पर पूजा चंद्रा आना कानी करने लगी। इस दौरान मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 70 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद उसने गोरीवाला पुलिस चौकी में शिकायत दी। सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह व उनकी टीम ने आरोपी को काबू करके धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें