फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री के पैरों में सरपंच ने फेंका दुपट्टा, बोली- ये हिंदुस्तानी महिला की इज्जत

Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष दुपट्टा फेंकने के बाद महिला सरपंच को स्टेज से नीचे उतारते सुरक्षा कर्मी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा, रानियां। गांव बणी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ ने स्टेज पर पहुंचकर सीएम के सामने अपनी समस्या रखी। सीएम ने समस्या को बाद में सुनने की बात कही। इससे सरपंच रोष में आ गई और मुख्यमंत्री के पैरों में दुपट्टा उतार फेंक दिया और कहा कि ये है हिंदुस्तानी महिला की इज्जत। स्टेज पर महिला ने हंगामा किया तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे स्टेज से नीचे उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने सरपंच को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




महिला सरपंच ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि इस बार उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस बार आपकी प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया था। क्यों इसमें मैंने कोई गुनाह तो नहीं किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें रोकने का प्रयास शुरू कर दिया और बाद में बात करने को कहा। सरपंच ने कहा कि मेरे पति पर जानलेवा हमला हुआ है सर। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अलग से समस्या बताना। इस पर सरपंच भड़क उठी और कहने लगी कि अगर आप नहीं सुनोगे ना तो एक औरत की इज्जत एक हिंदुस्तानी औरत की इज्जत दुपट्टा है। ये रहा आपके कदमों में हिंदुस्तानी औरत का दुपट्टा। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए जनसंवाद का मतलब बहसबाजी नहीं है। आप राजनीति न करने आएं। सुरक्षा कर्मचारियों ने सरपंच को स्टेज से नीचे उतार दिया और हिरासत में ले लिया। महिला सरपंच ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच बनने के बाद उनके पति पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी सरेआम घूम रहा है और हमले का उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है। पुलिस सरपंच को अपने साथ पुलिस की गाड़ी में बैठाकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें