फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधायक गोपाल कांडा के छोटे भाई महान कांडा पंचतत्व में विलीन

Mon, 15 May 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
महान कांडा के चित्र के आगे पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल । विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधायक हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के छोटे भाई महान कांडा सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चले रहे थे। उनका अंतिम संस्कार श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में माता स्व. राधादेवी कांडा की समाधि के समीप किया गया। भतीजे धैर्य कांडा ने उन्हें मुखाग्नि दी। महान कांडा के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दोपहर बाद वे अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे और चिता के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक, धार्मिक और अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें