फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिक्षण, मूल्यांकन और कक्षा प्रबंधन की दी जानकारी

Thu, 22 Oct 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में टीचर ट्रेनिंग प्रैक्टिस कमेटी तथा रिसर्च कमेटी की ओर से बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान शिक्षण कार्य, मूल्यांकन, कक्षा प्रबंधन और विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना था।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. पूनम मिगलानी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ इंटर्नशिप पूरी करने के लिए प्रेरित किया। टीचर ट्रेनिंग प्रैक्टिस कमेटी की प्रभारी डॉ. दीपिका रानी ने इंटर्नशिप का परिचय देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीनू वर्मा ने इंटर्नशिप का महत्व और निधि मैहता ने सतत एवं समग्र मूल्यांकन की प्रक्रिया समझाई।
कुसुमलता और डॉ. बबीता रानी ने मूल्यांकन तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. वंदना रानी और राजेंद्र सिंह ने शिक्षण सहायक सामग्री के विकास तथा नीलम ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग पर प्रकाश डाला। रेनू बाला ने समय-सारणी निर्माण और डॉ. संदीप कुमार शर्मा ने प्रभावी कक्षा प्रबंधन की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. कोमल रानी और मल्लिका रानी ने सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों, जबकि डॉ. संजय चौधरी ने इंटर्नशिप फाइल, शिक्षक डायरी और रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। कुसुमलता और डॉ. कविता शर्मा ने क्रियात्मक अनुसंधान तथा प्रेमलता और अमृतपाल कौर ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों एवं स्कूल रिपोर्ट तैयार करने के बारे में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन कुसुमलता और डॉ. दीपिका रानी की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें