फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
पीएम का पुतला जलाते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गांव ढुडियावाली में मंगलवार को किसानों ने इकट्ठा होकर सरकार के पुतले का दहन किया। इसके अलावा किसानों ने रिलायंस जिये कंपनी के सिम जलाकर बहिष्कार करने का ऐलान किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण में राकेश कुमार, सुनील कुमार, शमशेर सिंह, रमेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों ने किसानों को खत्म करने का काम किया जा रहा है जिसके विरोध में जहां किसान भाई दिल्ली के बॉर्डर बैठे हुए है। वहीं गांव स्तर पर इसका बहिष्कार तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े घरानों के हाथों की कठपुतलियां बनकर रह गई है। कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए उन्होंने पीएम के पुतले का दहन किया है इसी के साथ सभी ग्रामीणों ने निजी सिम व निजी कंपनी के पेट्रोल पंप और उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक उनके गांव का कोई भी व्यक्ति इनके द्वारा बनाए गए उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें