फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो ग्रामीण स्कूल पर फिर जड़ेंगे ताला

Sat, 24 Oct 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
फोटो - रानियां01,02  धरना स्थल पर बैठे अभिभावक तथा शिक्षक आश्वासन देते अधिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव खारियां स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राध्यापक की गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में शुक्रवार को आश्वासन के बाद शिक्षकों और अभिभावकों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वे फिर आंदोलन करेंगे।
धरना स्थल पर सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक शिक्षकों, अभिभावकों, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी रही। वीरवार से स्कूल के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे थे। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र फुटेला, तहसीलदार शुभम शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

एक घंटे चली बैठक में अधिकारियों ने दो दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती पर भी सहमति बनी। समाधान के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।
इसमें ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी), अभिभावकों और शिक्षकों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस आश्वासन के बाद स्कूल का ताला खोला गया।
पुरानी शिकायतों पर कार्रवाई का आरोप : शिक्षकों और ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि 12 अक्तूबर को शिकायत के बावजूद कथित आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इसी कारण 22 अक्तूबर को युवक ने इतिहास प्रवक्ता रणवीर सिंह के साथ मारपीट का प्रयास किया। इसमें सफल न होने पर उसने रणवीर सिंह की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों ने इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें