फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेेगूमार्ग पर मेला ग्राउंड की गली नंबर आठ में बदहाल सीवरेज व्यवस्था को लेकर वार्ड नंबर 12 और 13 के लोगों ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लामबद होकर नारेबाजी की साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन



    प्रदर्शनकारी बिमला, लिछमा, चंद्रकला, गीता, शांति, शकुंतला, फुल्ली देवी, भतेरी, सुषमा, सावित्री, पूजा, सुमन, कृष्ण लाल, जुगल सैनी, महेंद्र सैनी, सोनू भाटीवाल, बजरंग सैनी, अमर सैनी, प्रेम सैनी, रणजीत सैनी, मुकेश सैनी आदि ने बताया कि गली में सीवरेज व्यवस्था पिछले डेढ़ माह से चोपट है। सीवर जाम होने से गली और घरों में पानी भर जाता है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो कई-कई दिन तक सुनवाई नहीं होती। कर्मचारी खानापूर्ति करते हुए एक बार सीवर खोलकर चले जाते हैं, परंतु थोड़ी देर बाद सीवर फिर जाम हो जाता है। समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं।


    उन्होंने बताया कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। सीवर का गंदा पानी घरों के आगे एकत्रित हो गया है। गली ऊंची होने के कारण अधिकतर घर नीचे हैं। ऐसे में  गंदा पानी कई घरों में भी भरा हुआ है आया है। पूरे मोहल्ले में बदबू फैली हुई है। कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब भी समस्या को लेकर कार्यकारी अभियंता को संपर्क किया जाता है तो वे कॉल रिसीव नहीं करते। लोगों ने विभागीय जेई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समस्या के समाधान को लेकर जेई. से कई बार गुहार की पर हर बार कह दिया जाता है कि वे  अपने हिसाब से काम करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सीएम. विंडो में शिकायत करेंगे और सीवरेज समस्या के स्थाई समाधान की मांग करेंगे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र कोई हल न निकाला गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें