फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: साफ पेयजल के लिए सड़क पर लगाया जाम, अधिकारी ने मौके पर मशीन मंगवाकर साफ करवाई सीवरेज लाइन 

Mon, 16 May 2022 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

ढाणी तेजा सिंह में बीते एक सप्ताह से दूषित पेजयल की सप्लाई दिए जाने के विरोध में सोमवार सुबह सात बजे ही लोगों ने रोष प्रकट करते हुए रोड पर धरना दे दिया और आवाजाही बाधित कर दी। धरना प्रदर्शन विनोद जाट की देखरेख में लगाया गया।
विज्ञापन
सिरसा में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के सामान्य अस्पताल के पास स्थित तेजा सिंह ढाणी वासियों ने सोमवार को मिनी बाइपास पर धरना देकर रोड जाम कर दिया। ढाणी वासियों ने स्वच्छ पेयजल की सप्लाई दिए जाने की मांग उठाई। लोगों की ओर से जाम लगाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द ही समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया। जिसके चलते एक घंटे बाद लोग रोड से हट गए और आवाजाही शुरू हो पाई।

विज्ञापन


ढाणी तेजा सिंह में बीते एक सप्ताह से दूषित पेजयल की सप्लाई दिए जाने के विरोध में सोमवार सुबह सात बजे ही लोगों ने रोष प्रकट करते हुए रोड पर धरना दे दिया और आवाजाही बाधित कर दी। धरना प्रदर्शन विनोद जाट की देखरेख में लगाया गया। वहीं प्रदर्शनकारी अवतार, विनोद कुमार, सुनील, जरनैल सिंह, जेता सिंह ने बताया कि ढाणी में बीते एक सप्ताह से पानी मिक्स होकर नलों में पहुंच रहा है। जिसके कारण लोग बीमार पड़ रहे है। अधिकारियों को वह पहले भी कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। जिससे परेशान होकर उन्हें जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा है। वहीं उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने के कारण आसपास के बच्चे और बूढ़े उल्टी, दस्त, बुखार व अन्य बीमारियों के शिकार भी हो रहे हैं। 

जन स्वास्थ्य विभाग के जेई ने मौके पर बुलवाई मशीनें 

पानी की समस्या को लेकर लोगों की ओर से जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के जेई रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और इसका जल्द ही हल किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं ढाणी वासियों ने कहा कि जब तक सीवरेज लाइन साफ नहीं होगी और उनके घरों में स्वच्छ पानी की सप्लाई नहीं होगी वह जाम नहीं खोलेंगे। जिसके बाद अधिकारी ने मौके पर ही सीवरेज लाइन साफ करने के लिए मशीन बुलाई और कार्य शुरू कर दिया तो लोगों ने जाम खोल दिया।

जलघरों में आज पहुंचेगा पानी, लोगों की हल होगी समस्या

नहरों में पानी आने के बाद आज जलघरों में पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद अलग-अलग कॉलोनियों में रोस्टर के अनुसार पानी की सप्लाई दी जाएगी। जिससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेंगी। बीते तीन दिनों से शहर के सभी जलघरों की टंकियां खाली पड़ी हैं जिसके बाद ट्यूबलों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें