धरने पर बैठे संत बलजीत सिंह दादूवाल।
- फोटो : Sirsa
संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने शुक्रवार को शहर में बिक रहे नशे के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। दादूवाल ने कहा कि गांव में नशा पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि कोई भी पुलिस अधिकारी नशे बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुरंगवाली में नशा बेचने वाले लोगों के नाम के पोस्टर लगने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई नशे के खिलाफ है। राजनीतिक लोगों को भी पार्टी बाजी से ऊपर उठ कर नशे का विरोध करना चाहिए। ग्रामीण धर्मवीर तथा हरप्रीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की कुछ मांगे पूरी कर अपने गांव तथा शहर को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों की मांगों में कालांवाली में पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ाना , नशे की शिकायत के बारे में पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई, किसी भी व्यक्ति की गवाही या कसम के आधार पर न छोड़ा जाना, नशा तस्करों को रोकने के लिए स्पेशल टीम लगाने की मांग शामिल है। इस दौरान धरने पर जसप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, राम सिंह, संदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह, प्रकट सिंह ग्रामीण मौजूूद रहे।