फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टेल तक पूरा पानी न पहुंचने पर किसानों में रोष

Fri, 25 Sep 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओढ़ां। टेल पर एकत्रित होकर रोष जताते किसान। संवाद
विज्ञापन
फोटो 26
विज्ञापन

छह किलोमीटर चोरमार माइनर की किसानों ने खुद की सफाई, नहीं सुधरे हालात
तीन गांवों के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। चोरमार माइनर की टेल तक शुक्रवार को पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा। इससे गांव चोरमार, सालम खेड़ा और जंडवाला जाटान के किसानों ने रोष प्रदर्शन किया।
किसानों ने आरोप लगाया कि पीछे के किसान नहरी विभाग के कर्मचारी से मिलीभगत कर पानी चोरी करते हैं। रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक माइनर की टेल पर पानी सूख जाता है। दिन में भी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता।
क्षेत्र में ट्यूबवेल का पानी खारा है। इसका उपयोग भूमि की उर्वरा शक्ति और फसलों पर प्रतिकूल असर डालता है। तीनों गांवों के किसानों ने एकजुट होकर करीब 6 किलोमीटर माइनर की सफाई की। हालांकि, इस प्रयास के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

किसानों ने विभाग से पानी चोरी रोकने और टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन नहरी विभाग रोहताश सहारण ने बताया कि पीछे से पानी कुछ कम था। पानी चोरी रोकने के लिए विभाग की टीमें रात में नहरों पर गश्त करती हैं। उन्होंने कहा कि चोरमार माइनर की टेल पर एक फीट से ऊपर पानी चल रहा है। उनके अनुसार, पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें