फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में आईआईटी बनाने के लिए प्रस्ताव किया पारित

विज्ञापन
वि​भिन्न संस्थाओं के मौजिज लोग बैठक करते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज सिरसा, बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा व श्री गोशाला सिरसा ने सिरसा में आईआईटी की स्थापना के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भेजा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, श्री गोशाला के प्रधान राजेंद्र कुमार रातुसरिया व पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मोहन गुप्ता ने से बताया कि भारत सरकार की ओर से हरियाणा में भारतीय प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान स्थापना की जानी है।
विज्ञापन


यह शिक्षण संस्थान हरियाणा को एक नई बुलंदी प्रदान करेगा। जिला सिरसा हरियाणा की त्रिवेणी है, यहां पर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तीनों राज्यों की संस्कृति का समावेश है। यदि संस्थान सिरसा में स्थापित होता है तो तीन राज्यों के युवा लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि सिरसा की भौगोलिक स्थिति बहुत ही अच्छी है, यहां वर्षभर मौसम मानव अनुकूल रहता है।

प्राकृतिक की गोद में बसा यह जिला प्रदूषण, भीड़ एवं अत्यधिक गर्मी. सर्दी व वर्षा आदि से पूर्णत: सुरक्षित है। सामाजिक तौर पर यह बहुत ही शांत जिला है। सिरसा संतों की नगरी है। यहां चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के अलावा कोई बड़ा शिक्षण संस्थान उपलब्ध नहीं है। यही नहीं उपायुक्त की ओर से जिले के गांव मिठीसुरेरां में 300 एकड़ भूमि शिक्षण संस्थान के लिए अधिग्रहण के लिए हरियाणा तकनीकी विभाग औपचारिकताएं अनुसार नकल व जमाबंदी के साथ-साथ ग्राम पंचायत के प्रस्ताव भी लेने आरंभ कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सभी दृष्टिकोण से आईआईटी निर्माण के लिए सिरसा उपयुक्त जिला है। इस अवसर पर शमशेर शर्मा, प्रेम कंदोई, सतीश मित्तल, अजीत सिंह रंगा, अनिल सैनी, नवीन सिंगला, बलवंत सिंह, फतेह सिंह विर्क, आशीष सिंगला, सौजन्य विमलेश, राज कुमार खूंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें