फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो जिलों की फील्ड सर्वे व योजनाओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट बनाएंगे प्रो. सुरेंद्र सिंह

Tue, 23 Jul 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। केंद्र सरकार के नीति आयोग की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर एवं एनईपी को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र सिंह को एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रदान किया गया है। हरियाणा राज्य में मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूएशन कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ यूनिवर्सिटीज के अध्ययन के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड ईमेल के माध्यम से नीति आयोग से प्राप्त हुआ है।
प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें नीति आयोग के डेवेलपमेंट मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूएशन ऑफिस के माध्यम से यह प्रोजेक्ट प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत वे हरियाणा राज्य के दो जिलों की फील्ड सर्वे करेंगे। इस दौरान मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एंड मिनिस्ट्री ऑफ फैमिली वेलफेयर की जन कल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन द्वारा प्रमुख रूप से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, समग्र शिक्षा, पीएम पोषण शक्ति निर्माण का विस्तारपूर्वक आंकलन किया जाएगा। इस अध्ययन के तहत दो जिलों के चार ब्लाक व 22 स्कूलों के प्राचार्य, बीईओ तथा अभिभावकों से प्रश्नपत्र भरवाए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके नीति आयोग को भेजी जाएगी। प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इन सभी योजनाओं का संबंध डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के उद्देश्यों से भी मेल खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा इस अध्ययन को पूरा करने के लिए 2.14 लाख रुपये विश्वविद्यालय को प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने वाणिज्य विभाग के प्रो. सुरेंद्र सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें