फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छोटी-छोटी बातों से रिश्तों में आ रहीं दरारें

Tue, 17 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 महिला पुलिस थाना सिरसा। संवाद
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहे घरेलू विवाद के मामले, महिला पुलिस ने 900 परिवारों को टूटने से बचाया
विज्ञापन







अधिकांश मामलों की जड़ में नशा, मोबाइल व अहम की भावना



फोटो 32







सिरसा। जिले में छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवारों में दरारें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 15 महीनों में पारिवारिक विवाद से जुड़ीं करीब एक हजार शिकायतें महिला थाना सिरसा में पहुंच चुकी हैं। इनमें से अधिकांश मामलों को महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर सुलझाने का प्रयास किया है। पुलिस के प्रयासों के चलते लगभग 900 मामलों में समझौता कराकर परिवारों को टूटने से बचाया गया है।






महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने बताया कि इन मामलों में सबसे अधिक कारण पति-पत्नी के बीच बढ़ती अहम की भावना और आपसी संवाद की कमी सामने आई है। शादी के समय सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले दंपती कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर भी अलग होने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में महिला थाना पुलिस की प्राथमिकता दोनों पक्षों को समझाकर उनके बीच दोबारा विश्वास कायम करना है।
विज्ञापन

पिछले 15 महीनों में आईं करीब एक हजार शिकायतों में से 900 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के माध्यम से किया गया है। हालांकिए 74 शिकायतें दहेज से जुड़ीं थीं जिनमें दोनों पक्ष साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे मामलों में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
कुछ मामलों में पंजाब में विवाहित महिलाएं अपने पतियों की नशे की लत के कारण घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। वर्ष 2024 में महिला थाना में हर महीने पारिवारिक विवाद की 20 से 25 शिकायतें आती थीं लेकिन 2025 और 2026 में यह संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है।






पति मोबाइल के लिए करता है प्रताड़ित



एक शिकायत में पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि उसका पति उसे मोबाइल चलाने नहीं देता। वह कहता है कि मोबाइल चलाने से दिमाग खराब हो जाएगा। इसलिए मैं ऐसे पति के साथ नहीं रहना चाहती जो उसे मोबाइल के लिए प्रताड़ित करे। महिला पुलिस ने पति-पत्नी की काउंसिलिंग कर ये मामला सुलझाया और अब उक्त पति-पत्नी का जीवन खुशहाल है।





पति मां-बहन की सुनता है, मेरी नहीं



एक शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास, ननद व जेठानी से नहीं बनती। ये तीनों उसे शादी के बाद से ही परेशान करती हैं और पति भी इनकी ही बोली बोलता है। महिला पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर अच्छी तरह से समझाया तो यह मामला सुलझ गया।



नशा करके हर रोज झगड़ा करता है पति



ज्यादातर शिकायतों में महिलाओं का आरोप है कि पति नशा करता है। वह सारे पैसे नशे में उड़ा देता है। घर में कुछ लाकर नहीं देता। इससे हर रोज घर में झगड़ा रहता है। इन शिकायतों का समाधान भी महिला पुलिस ने समझदारी से कर परिवार को बिखरने से बचाया है।





महिला पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा



महिला थाने के मुताबिक नशा और अहम ये दो ऐसी वजहें सामने आ रही हैं जिसके कारण बसे-बसाए परिवार आए दिन टूटने के कगार पर पहुंच रहे हैं। हाल ही के दिनों में महिलाओं में महिला पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसलिए वे अपनी समस्या के समाधान के लिए फरियाद लेकर निडर होकर आ रही हैं।
विज्ञापन





कोट्स

घरेलू विवाद के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। महिला थाना पुलिस का शत प्रतिशत प्रयास रहता है कि इन मामलों को काउंसिलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को बिखरने से बचाया जाए। महिला थाने में दोनों पक्षों बुलाकर अच्छी तरह से समझाया जाता है। अब तक पुलिस करीब 900 परिवारों को बिखरने से बचा चुकी है।


-सुनीता रानी, महिला थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें