फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिलिंडर के लिए कतार...होम डिलीवरी सुस्त

विज्ञापन
गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइनें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ और लंबी लाइनों को देखते हुए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। गैस सिलिंडर लेने, केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट के लिए अलग काउंटर और अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। बुकिंग व सिलिंडर वितरण काउंटर पूरी तरह अलग रखने के आदेश दिए गए ताकि गैस लेने आए उपभोक्ताओं को लाइन में अधिक समय न लगाना पड़े।
विज्ञापन

महिलाओं-पुरुषों की अलग होंगी लाइनें : एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगाई जाएं व धक्का-मुक्की की स्थिति न बने। गर्मी को देखते हुए छाया और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने को कहा गया है। विभाग को होम डिलीवरी में देरी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन

कई उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी एजेंसी पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अधिकारियों ने एजेंसियों को निर्देश दिए कि होम डिलीवरी लंबित न रहे और शहर व गांव दोनों क्षेत्रों में समय पर सिलिंडर पहुंचाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें