फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतार, सुबह से शाम तक इंतजार

Wed, 25 Mar 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एजेंसी के बाहर लगी लोगों की कतार। (संवाद)
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने से पुलिस को संभालनी पड़ी स्थिति, सड़क पर हुई जाम की स्थिति
विज्ञापन


बुधवार को आए थे 360 सिलिंडर, लोग पहुंच गए गोदाम पर

फोटो- 17
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे। बुधवार को सिलिंडर आने की सूचना मिलते ही गैस एजेंसी पर लोगों की कतार लग गई।
गांव ओढ़ां में स्थित खाटू श्याम भारत गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह सिलिंडर का ट्रक आने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली तो कुछ ही देर में एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। एजेंसी के खुलने से पूर्व ही भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की भीड़ व वाहनों के कारण हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर भीड़ को काबू करने के लिए एजेंसी की ओर से ओढ़ां पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और लोगों की लाइन बनवाई। एजेंसी के बाहर लगी लाइनों में महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। कुछ को तो सिलिंडर मिल गए लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद बावजूद कुछ को खाली हाथ लौटना पड़ा।
सिलिंडर लेने पहुंचे लोग रामपाल निवासी गांव फुल्लो मेहरसिंह, मेजर राम निवासी गांव भादड़ा, दिनेश निवासी गांव पीरखेड़ा, विकास कुमार निवासी गांव जोधपुरिया, नाजर सिंह निवासी गांव मिठड़ी, प्रीतपाल सिंह निवासी गांव जलालआना आदि ने बताया कि वे सभी अपने तमाम जरूरी कार्य छोड़कर सुबह से भूखे-प्यासे धूप में कतार में खड़े हैं। यहां पर न छाया है और न ही पानी की व्यवस्था है। वे सुबह से खड़े हैं। अब शाम हो चुकी है लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।

एक सप्ताह हो गया बुकिंग करवाए, नहीं मिला सिलिंडर
लोगों ने एजेंसी की व्यवस्था को लेकर रोष जताते हुए कहा कि अधिकांश लोगों ने एक-एक सप्ताह पूर्व ही सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग करवा रखी है। सिलिंडर की होम डिलीवरी तो दूर एजेंसी पर घंटों खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। एजेंसी में बुधवार को करीब 360 सिलिंडर आए थे जो 3 बजे तक वितरित हो गए। इसके बाद भी एजेंसी की ओर से वंचित रह गए उपभोक्ताओं को पर्चियां काटकर दे दी गईं ताकि बाद में स्टॉक आने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर मिल सके।
एजेंसी से जुड़े हैं 75 गांवों के ग्रामीण
गांव ओढ़ां की भारत गैस एजेंसी के अधीन करीब 75 गांव आते हैं। इनमें हर माह औसतन करीब 9 से 10 हजार सिलिंडर की खपत होती है। पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत के चलते गांवों में आपूर्ति नहीं की जा रही। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नौकरीपेशा लोग अपनी छुट्टी लेकर सिलिंडर के लिए लाइनों में लग रहे हैं। वहीं, किसान व मजदूर वर्ग भी सीजन में काम छोड़कर सिलिंडरों के चक्कर में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

कोटस

बुधवार को 360 सिलिंडर आए थे जो लोगों में कुछ ही समय में वितरित हो गए। कई उपभोक्ता वंचित रह गए उन्हें पर्चियां दे दी गईं हैं ताकि फिर से ट्रक आने पर पहले उन्हें सिलिंडर दिया जा सके। सप्लाई न आने के चलते सभी परेशान हैं। उम्मीद है कि कल तक एक गाड़ी और आएगी।
- सुरेंद्र कुमार, मैनेजर, खाटू श्याम भारत गैस एजेंसी, गांव ओढ़ां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें