फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छुट्टी के दिन भी खोल रखा था निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां में एक निजी स्कूल में संचालक की ओर से छुट्टी के दिन भी कक्षाएं लगाई जा रही थीं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने पर स्कूल संचालक ने आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर दी। नियमानुसार प्रतिमाह द्वितीय शनिवार को सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में छुट्टी होती है।
विज्ञापन


दरअसल, कुछ स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं 5 सितंबर से शुरू होनी थीं, लेकिन अधिक बारिश के कारण उपायुक्त के निर्देश पर 5, 6, 8 व 9 सितंबर को सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद स्कूलों ने ये परीक्षाएं 13 सितंबर को रख दीं। शनिवार को विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए स्कूलों में पहुंच गए और परीक्षा भी शुरू हो गई।

इसी बीच किसी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी कि गांव ओढां स्थित एमएम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में द्वितीय शनिवार को सरकारी छुट्टी के दिन भी कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इस बात का पता चलने पर कार्रवाई के डर से स्कूल संचालक ने आनन-फानन में विद्यार्थियों को घर भेजते हुए स्कूल बंद कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे, लेकिन मैसेज आने के बाद तुरंत परीक्षा बीच में ही बंद करवा दी गई। इस कार्रवाई की दिनभर खूब चर्चा रही। वहीं कुछ निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि बरसात के चलते जो चार दिन की छुट्टी की गई थी उनका आगामी सरकारी छुट्टियों में समायोजन किया जाए। ओढां खंड में इसी तर्ज पर कई निजी स्कूल खुले थे, लेकिन जैसे ही ये बात सामने आई तो सभी ने तुरंत आनन-फानन में छुट्टी कर दी।

स्कूल को नोटिस जारी किया जाएगा : बीईओ



बीईओ अमनपाल गोदारा ने कहा कि नियमानुसार हर माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश होता है। अगर अवकाश के दिन स्कूल खुला था तो यह बिल्कुल गलत है। स्कूल को नोटिस जारी किया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि इस दिन कौन-कौन से स्कूल खुले थे। किसी स्कूल ने अगर विभागीय नियमों की अनदेखी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



-

विभागीय कैलेंडर के अनुसार जितनी भी छुट्टियां होती हैं, सभी स्कूलों को उनका पालना करना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ अगर प्रशासन की ओर से कोई आपातकालीन स्थिति में छुट्टी के भी आदेश जारी किए जाते हैं तो उनका भी पालन करना अनिवार्य है। जो बीच में कुछ दिन छुट्टियां की गईं वो उपायुक्त के आदेशानुसार मौजूदा स्थिति को देखते हुए की गई थी। अगर नियमों की अनदेखी कर कोई स्कूल संचालक स्कूल लगाता है तो और इसकी शिकायत बीईओ या अन्य किसी माध्यम से हमारे पास आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



- सुभाष फुटेला, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।






हमें पता ही है कि द्वितीय शनिवार को सरकारी छुट्टी होती है। हमने स्कूल नहीं लगा रखा था। परीक्षाएं चल रही हैं। इसके चलते करीब 50-60 विद्यार्थी डाउट लेने के लिए स्कूल में आए हुए थे। इसके बाद हमने उनको घर भेज दिया था।
विज्ञापन




गुलाब सिंह, डायरेक्टर, एमएम मेमोरियल सी.से. स्कूल, ओढां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें