फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी बसों के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 तक मौका

Sun, 04 Oct 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 ग्रामीण रूटों पर 180 परमिट के लिए मांगे गए हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सुविधा बढ़ाने की कवायद के तहत निजी बस संचालकों के लिए राहत की खबर है। संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत बस परमिट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर अब 30 अक्तूबर पांच बजे कर दी गई है।
इससे उन बस संचालकों को आवेदन का अतिरिक्त समय मिल गया है जो निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे। परिवहन विभाग ने जिले के 24 ग्रामीण रूटों पर निजी बसों के संचालन के लिए कुल 180 न्यूनतम परमिट निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पहले 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदनों की छंटनी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत परमिट जारी किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित रूटों पर निजी बसों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विभाग के अनुसार निजी बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को शहर और प्रमुख कस्बों तक आने-जाने में राहत मिलेगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिरसा-फतेहाबाद रूट पर आठ परमिट
जिले के निर्धारित 24 रूटों में सिरसा-फतेहाबाद रूट भी शामिल है। इस रूट पर आठ न्यूनतम परमिट निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर इस रूट पर निजी बस सेवा लंबे समय से बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस रूट पर बस सेवा बहाल होने की उम्मीद है। यह रूट कई गांवों से होकर गुजरते हैं तो इससे ग्रामीण लोगों को भी परिवहन सुविधा बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


परमिट जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी सुविधा : संजय
आरटीए सचिव संजय बिश्नोई ने कहा कि परमिट जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त बस सुविधा उपलब्ध होगी। सिरसा-डबवाली रूट पर सबसे अधिक 44, सिरसा-ऐलनाबाद पर 22, डबवाली-ऐलनाबाद पर 18 और सिरसा-बणी रूट पर 16 न्यूनतम परमिट निर्धारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें