फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस संचालकों ने नहीं जमा करवाए परमिट

विज्ञापन
बस स्टैंड काउंटर पर खड़ी बसें। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले के कई रूटों पर प्राइवेट बस संचालकों की ओर से कम बसों का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक केआर कौशल ने विभिन्न रूटों पर चल रही प्राइवेट समिति की सभी बसों का परमिट मांगा था। लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी प्राइवेट बस संचालकों की ओर से कार्यालय में परमिट जमा नहीं करवाया गया। ऐसे में रोडवेज महाप्रबंधक ने समितियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा में कुल 95 प्राइवेट बसें चल रही है। लॉकडाउन के बाद 50 फीसदी बसों को ही चलाने की अनुमति दी गई थी। जिसके कुछ समय पश्चात सभी बसों के संचालन के आदेश जारी कर दिए गए थे। लेकिन यात्रियों की कमी होने के कारण प्राइवेट बस संचालकों ने अपना समय दूसरी बस संचालक को देना शुरू कर दिया। जिसके कारण एक ही रूट की प्राइवेट बसें काफी समय तक बस स्टैंड काउंटर पर खड़ी रहती है। प्राइवेट बसों के बंद होने की जानकारी रोडवेज महाप्रबंधक को मिलने के बाद महाप्रबंधक ने सभी बसों के परमिट मांगे हैं ताकि बंद पड़ी सभी बसों की जानकारी मिल सके।
पांच मिनट तक काउंटर पर बस खड़ी करने का समय
सिरसा बस स्टैंड काउंटर पर अधिक सवारियों वाले रूट पर बसों को पांच मिनट तक बस रोकने का समय दिया गया है। लेकिन प्राइवेट बस चालक अपनी बस को रोकने का समय दूसरी प्राइवेट बस चालक को दे देते हैं और अपनी बस रूट पर नहीं चलाते। जबकि प्राइवेट बस चालक नंबर अनुसार अपनी बस को रूट पर उतारते हैं। जिसको लेकर प्राइवेट बस चालकों और सरकारी बस चालकों में भी बहस होती रहती है।
विज्ञापन

कोट
रूटों पर चलने वाली सभी प्राइवेट बस संचालकों से परमिट मांगा गया है लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी कई बस संचालकों ने परमिट कार्यालय में नहीं जमा करवाया है। जिसको लेकर समितियों को पत्र लिखा गया है। ताकि बसों के बंद होने और सुचारु होने की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

-केआर कौशल, महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें