हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव मल्लेकां के पास शनिवार शाम को बाइक को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दादी पोते की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐलनाबाद के गांव चिलकानी ढाब निवासी रोशनी देवी अपने पोते मुकेश पुत्र पूर्ण राम के साथ बाइक पर शनिवार को गांव माधोसिंघना में दवा लेने गई थी। शाम को वे वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे। बताया गया है कि जब वे गांव मल्लेकां के पास पहुंचे तो सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दादी-पोता बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको संभाला और सिरसा के नागरिक अस्पताल लेकर आए, मगर दोनों पहले ही दम तोड़ चुके थे।