फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा जेल में बंदी के साथ कुकर्म

Tue, 26 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में चार नंबर बैरक के अंदर एक बंदी के साथ कुकर्म हो गया। पीड़ित बंदी ने जेल प्रशासन को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


हुडा चौकी पुलिस ने जेल उपाधीक्षक अमित भादू की शिकायत पर आरोपी कैदी के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित हवालाती तस्करी के मामले में जेल में बंद है और आरोपी 60 वर्षीय भीम चोरी के मामले में कैद है। पुलिस ने अदालत से आरोपी का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है।

जल्द ही उसे जेल से बाहर लाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
   
जानकारी के अनुसार जेल की बैरक नंबर चार में राजस्थान निवासी एक युवक तस्करी के आरोप में बंदी है। इसी बैरक में चोरी के आरोप में गांव माखोसरानी निवासी 60 वर्षीय भीम सिंह भी कैद है। पीड़ित का कहना है कि 24 जनवरी देर रात को बैरक में सभी सोए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी गहरी नींद में था और इसी समय भीम सिंह ने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ कुकर्म कर डाला। सुबह उसने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार का कहना है कि आरोपी बंदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार करके उसे अदालत समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें