फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शी सरकार चलाना गठबंधन की प्राथमिकता : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
priority of colation is to run transparent government - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में स्थायी तौर व पारदर्शिता के साथ सरकार चलाना भाजपा-जजपा गठबंधन की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा मिले इसके लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जाएंगे। चौटाला सोमवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए गुरुनानक देवजी के सिद्धांतों को अपने जीवन मे उतारने और देश की उन्नति के लिए मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी व जेजेपी के गठबंधन की प्रदेश में पारदर्शी सरकार चलाने की प्राथमिकता रहेगी और प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। पराली प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा किसानों व पंचायतों को विशेष उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में ग्राम पंचायत अगर प्रस्ताव पास करती है तो उन गांवों में शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का समान रूप से विकास और नागरिकों को सरलता से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। युवाओं को रोजगार परक शिक्षा व रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी सरकार की प्राथमिकता रहेगी। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर आमजन की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें