फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापक के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने पर प्रिंसिपल अनिल गुप्ता बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली के स्कूल में पिछले माह छात्रा और प्राध्यापक के बीच हुए अश्लील वार्तालाप के मामले में शिक्षा विभाग ने प्राध्यापक प्रवीण को सस्पेंड कर दिया था। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर अब प्रिंसिपल अनिल गुप्ता को भी बर्खास्त करने के आदेश दे दिए। प्रिंसिपल अनिल गुप्ता को पहले विभाग ने अंडर सस्पेंशन करके बाजेंका के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल नियुक्त करके भेजा था। वहीं इस मामले को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा ऑफिसर एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनिल गुप्ता को दिए गलत बर्खास्तगी आदेश को लेकर एसोसिएशन के सदस्यों ने निंदा जाहिर की। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि इस पूरे मामले में प्रिंसिपल का कोई दोष नहीं था। बल्कि उन्होंने स्वयं ही मामले को उजागर कर अधिकारियों को इस बारे में सूचना देकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। सदस्यों ने कहा कि दोषी अध्यापक को बचाने के लिए प्राचार्य को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। जबकि पूरे मामले को प्राचार्य ने ही अधिकारियों के समक्ष रखा था। अगर उस समय प्राचार्य इस मामले को उजागर न करता तो शायद दोषी अध्यापक इस मामले को दबा देता। जिस पर प्राचार्य ने पूरे मामले के बारे में पहले पुलिस को सूचना दी है। एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि प्राचार्य को सम्मानित करने की बजाय निलंबन तथा बर्खास्तगी के आदेश दे दिए हैं। जो ठीक नहीं है। इस मामले को लेकर स्कूल एजुकेशन एसोसिएशन हरियाणा की बैठक में पूरे मामले को रखा जाएगा तथा प्राचार्य का पक्ष भी अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। इस मौके पर विजय चुुघ, सही राम, जगदेव फोगाट, भीम सिंह, रानी देवी, अशोक कुमार, जगमिंद्र सिंह, गौरी शंकर, सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें