फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मौजगढ़ के प्रिंस विश्नोई बने भाजपा के प्रदेश मंत्री

Mon, 23 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 9
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रिंस विश्नोई को हरियाणा प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। वे हलके के गांव मौजगढ़ के निवासी हैं।
उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज धींगड़ा ने यह जानकारी दी। यह जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा और वेद फुला के मार्गदर्शन में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा और जिला प्रभारी रविंद्र बालियान का भी मार्गदर्शन शामिल रहा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से प्रिंस विश्नोई को यह दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से डबवाली क्षेत्र को प्रदेश संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और जिम्मेदारी के निष्ठापूर्वक निर्वहन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें