फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गजल, डांस, गायन, लोक नृत्य की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह में विद्या​र्थियो
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह के दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न प्रस्तुति हुई। इस कार्यक्रम में चौधरी मनीराम झोरड़ के भाई चौधरी मोहन लाल झोरड़ ने बतौर मुख्य अतिथि और मीठी सुरेरा के सरपंच सत्यनारायण सेन ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि झोरड़ ने कहा कि वह पिछले 14 सालों से इस महाविद्यालय का हिस्सा रहे हैं और यह उन्नति की ओर अग्रसर है। समारोह में दूसरे दिन भजन- गजल ,डांस, गायन, लोक नृत्य हरियाणवी, इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. सुरेश कुमारी, प्रो. राजवीर सिंह और डाॅ. कविता चौधरी ने निभाई।
विज्ञापन


इस प्रकार रहा परिणाम

- भजन-गजल प्रतियोगिता में ममता ने पहला, राहुल ने दूसरा व आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

- डांस की प्रतियोगिता में पुष्पा ने पहला, सुमन ने दूसरा और हरमनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

- गायन प्रतियोगिता में रोशन ने पहला, राहुल ने दूसरा और ममता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

- लोक नृत्य हरियाणवी में पूजा ने पहला, पूनम ने दूसरा व ममता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

- इंस्ट्रूमेंट प्लेइंग प्रतियोगिता में राहुल ने पहला, रोशन ने दूसरा व सुरजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें