ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में डबवाली में आयोजित यूथ मैराथन को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने की।
प्राचार्य ने बताया कि रविवार को होनेे वाली मैराथन को लेकर काॅलेज से साढ़े चार सौ विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है और सभी स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी लगा दी गई है। बसों का इंतजाम हो चुका हैं। मैराथन में सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जलपान का प्रबंध भी किया गया है। नशा मुक्ति अभियान में काॅलेज सक्रिय भूमिका निभा रहा है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सभी को अपनी - अपनी ड्यूटियां सौंप दी गई हैं। इस मौके पर प्रो. दलीप सिंह, प्रो. कुलजीत कौर, प्रो. सुरेश कुमारी, डाॅ. साधा सिंह, डाॅ. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. प्रवीण अग्रवाल, प्रो. सावन कुमार व अन्य मौजूद रहे।