फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 5 दिवसीय त्रिवेणी युवा महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज विद्यार्थी मचाएंगे धमाल

Thu, 14 Nov 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव के लिए अपनी नृत्य की प्रस्तुति की तैयारी करते विद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विकसित भारत अभियान के तहत चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 11वें युवा महोत्सव का आयोजन 15 से 19 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ सांस्कृतिक फेरी के साथ होगा। यह फेरी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय के एमपी हॉल पहुंचेगी।
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि भारत युवाओं का राष्ट्र है और युवा शक्ति को सही दिशा व दशा प्रदान करना शैक्षणिक संस्थानों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि जीवन में कला एवं संस्कृति की अहम भूमिका होती है। सीडीएलयू के युवा महोत्सव में भी भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और इसके अंदर देशभक्ति, सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष, जागरूकता से संबंधित नाटक, गजल, कव्वाली के साथ-साथ हरियाणवी व राजस्थानी नृत्य और पंजाबी भंगड़ा की प्रस्तुति युवा कलाकारों द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन


2 हजार विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
इस त्रिवेणी युवा महोत्सव में हरियाणा, राजस्थान व पंजाब की संस्कृति के इर्द-गिर्द 45 सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं ललित कला के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें करीब 2 हजार विद्यार्थी कलाकार अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। युवा महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
-
आई-कार्ड से होगी एंट्री, पार्किंग की रहेगी व्यवस्था
युवा महोत्सव के दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारों पर विद्यार्थियों तथा स्टाफ की एंट्री आई-कार्ड के आधार पर होगी। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थल बनाए गए हैं। दुपहिया वाहनों को मुख्य गेट के समीप पार्किंग में खड़ा करना होगा व बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एमपी हॉल के सामने ग्राउंड में की गई है। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से एंट्री की व्यवस्था की गई है तथा एग्जिट के लिए कचहरी वाले गेट से होगी।
विज्ञापन


5 दिनों में होगी 45 प्रतियोगिताएं

युवा महोत्सव में 5 दिनों तक करीब दो हजार विद्यार्थी अपने कला, कौशल व प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। 45 प्रतियोगिताओं में 28 क्लचरल इवेंट्स होंगे जिसमें म्यूजिक की 17, डांस की 6, थियेटर की 5 इवेंट्स होंगे। इसके अतिरिक्त 17 साहित्यिक व ललित कला से संबंधित इवेंट्स होंगे। देश के नामी गिरामी कलाकार भी महोत्सव में बतौर गेस्ट परफॉर्मेंस देंगे जिससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें