फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में बढ़ रहे विवादों को निपटने के लिए काउंसिलिंग सेल बनाने की तैयारी, विवि के अंदर नकारात्मक माहौल को कम करने और मानसिक तौर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों को मजबूत बनाने के लिए उठाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में पिछले कुछ वर्षों या कहें कि दो साल से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विवाद देखने को मिले हैं। कहीं नियमित शिक्षकों और अनुबंधित शिक्षकों के बीच विवाद सामने आए हैं। इस दौरान कुछ गैर शिक्षक कर्मचारियों की भूमिका भी संदेहास्पद रही है। ऐसे में शिक्षकों, छात्रों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की काउंसिलिंग बेहतर तरीके से करवाया जाना जरूरी है। इसी कड़ी में अब सीडीएलयू प्रशासन द्वारा विशेष रूप से काउंसलिंग सेल का निर्माण किया जाएगा, ताकि विवि में केवल शैक्षणिक माहौल बना रहे।
विज्ञापन


विवि प्रबंधन के अनुसार, विवि के अंदर माहौल बेहद नकारात्मक बनता जा रहा है। शिक्षण संस्थान में शिक्षण कार्यों को बढ़ावा देने की जगह अन्य मामलों में शिक्षकों और छात्रों की एनर्जी लग रही है। इस एनर्जी को सकारात्मक दिशा नहीं मिल रही है और छात्रों के भविष्य के लिए यह परिस्थितियां खतरनाक बनती जा रही है। इसलिए विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि विशेष काउंसिलिंग सेल बनाई जाएगी।
विशेषज्ञ करेंगे काउंसिलिंग
विवि प्रबंधन के अनुसार, काउंसिलिंग सेल में विशेषज्ञों का पैनल रखा जाएगा। अलग-अलग तरह के काउंसलर होंगे, ताकि हर तरह के मामले को सुलझाया जा सके। खासतौर पर साइकोलॉजिस्ट होंगे, जो निरंतर आ रहे शैक्षणिक वातावरण के अनुसार शिक्षकों व छात्रों की काउंसिलिंग करेंगे।
विज्ञापन

-
संस्कार के लिए मानव मूल्य सेल का होगा निर्माण
कुलपति के अनुसार, शिक्षकों, छात्रों और गैर शिक्षक कर्मचारियों को हमारी संस्कृति और संस्कार के बारे में जागृत करना बेहद जरूरी है। एक माह के कार्यकाल में कई मामले ऐसे देखने को मिले हैं, जो सिर्फ संस्कार और मानव मूल्यों के कमी के उदाहरण है। इसलिए मानव मूल्यों की सही जानकारी देना जरूरी है। इसलिए मानव मूल्य सेल का निर्माण किया जाएगा। साथ-साथ संस्कार देने का कार्य भी किया जाएगा। चाहे शिक्षक हो या छात्र सभी में संस्कारों को बढ़ावा दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय में नकारात्मक माहौल को दूर करने के लिए काउंसिलिंग सेल का होना बेहद जरूर है। आपसी तालमेल और बेहद शिक्षण माहौल के लिए इस दिशा में कदम उठाया जाएगा और सेल बनाई जाएगी। इसके साथ मानव मूल्य को सही तरह से सभी जान पाए, इसको लेकर सेल का निर्माण किया जाएगा। - विजय कुमार, कुलपति, सीडीएलयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें