फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक दिन के लिए खुला पोर्टल, एक भी आवेदन नहीं आया

Thu, 26 Sep 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। महाविद्यालयों में दाखिलों की कमी को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को एक दिन के लिए फिर से दाखिले के पोर्टल खोला, लेकिन कोई भी विद्यार्थी दाखिले के लिए नहीं पहुंचा। शहर के महिला महाविद्यालय में तो अधिकांश सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं।
जिले के महाविद्यालयों में 30 से 40 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। इस बार महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों का रुझान काफी कम रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिलों के समय जुलाई व अगस्त में तीन बार पोर्टल को खोला गया था, लेकिन अभी भी महाविद्यालयों में सीटें पूरी नहीं भर पाई हैं। मंगलवार को एक बार फिर उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी करके एक दिन के लिए पोर्टल खोलने की बात कही, ताकि बुधवार को खाली सीटों को भरा जा सके। अचानक पोर्टल खुलने की जानकारी वंचित विद्यार्थियों को भी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय महाविद्यालय में सीटों का ब्याेरा


संकाय सीटें दाखिले खाली

बीए 510 490 20



बीकॉम 160 110 50



बीबीए 40 25 15

बीसीए 60 51 09

बीए इन लाइफ साइंस 80 25 55
बीए इन फिजिकल साइंस 160 45 115


उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से एक दिन के लिए पोर्टल खोला गया था। हालांकि नया दाखिला नहीं हुआ है। महिला महाविद्यालय में पोर्टल खुलने के बाद प्राध्यापकों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। - रामकुमार जांगड़ा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें