पुलिस कर्मचारियों को ई - डार एप्प की जानकारी देते हुए।
सिरसा। पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-डार एप के संचालन के बारे में सोमवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय की विवेकानंद लाइब्रेरी स्थित कंप्यूटर लैब में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ई डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट के माध्यम से एप रोड एक्सीडेंट की जानकारी को तुरंत और प्रभावी रूप से साझा करने के लिए विकसित की गई एकीकृत डिजिटल प्रणाली है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारियों ने हिस्सा लेते हुए इस एप की बारीकियां जानीं। इस दौरान डिस्ट्रिक रोलआउट मैनेजर संजय और मास्टर ट्रेनर अमित ने बताया कि इस एप और वेब पोर्टल का उद्देश्य दुर्घटनाओं की जानकारी को त्वरित और पारदर्शी बनाना, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाना है। इससे सड़क दुर्घटना के मुआवजा दावों की प्रक्रिया तेज होने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग सड़क हादसे के घटनास्थल पर पहुंचकर एप के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी एनएचएआई आदि भी अपनी रिपोर्ट सब्मिट करेंगे। एनआईसी अधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर में एप के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना के बारे में किस प्रकार और क्या-क्या जानकारी देना आवश्यक है, जिसमें फोटो और वीडियो भी अपलोड करना शामिल हैं आदि के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि यह देशभर से सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को एकत्रित करके एक डेटाबेस तैयार करती है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता करना और सड़क दुघर्टना के रोकथाम के उपायों को और बेहतर बनाने में सहायता करना है।