सिरसा। हिसार जिले के हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह की ड्यूटी के दौरान सोमवार रात दो बजे हार्ट फेल होने से मौत हो गई। राजवीर ट्रैफिक पुलिस सिरसा में कार्यरत थे।साथी कर्मचारी एंबुलेंस में उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया।
हैड कांस्टेबल मौत से पहले क्रेन की ड्राइवर सीट पर बैठे थे। सुबह साथी कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचित किया। भाई के बयानों पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिसकर्मियों के अनुसार, राजवीर (40) हिसार के कालीरामण गांव का रहने वाला था। वह ट्रैफिक थाने में क्रेन पर तैनात था। सोमवार रात को किसी मामले में गाड़ी उठाने को लेकर क्रेन लेकर गए थे। रात को करीब दो बजे थाने लौटे तो राजवीर क्रेन की सीट पर बैठा हुआ था। 20 से 25 मिनट तक वह क्रेन से नहीं उतरा तो उसके पास जाकर देखा तो वह बेसुध था। उसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।