फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने निकाला सेंट्रल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च

Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा-डबवाली। पुलिस ने मंगलवार को कालांवाली विधानसभा व डबवाली विधानसभा क्षेत्रों के सिंहपुरा, दादू, केवल, पक्का, कमाल, ओढां, सक्ताखेड़ा, अबूबशहर, चोटाला, आशाखेड़ा व भारुखेड़ा में सेंट्रल पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल ने नागरिकों को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस जिला डबवाली एसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि 5 अक्तूबर को मतदान का दिन है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस की टीमें अपने-अपने एरिया में फ्लैग मार्च निकाल रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। शहर हो या फिर गांव, जहां भी मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहें हैं। जिला पुलिस के द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
अफवाहों पर न दें ध्यान
एसपी ने लोगों से कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को 112 पर सूचित करें। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को आगाह किया कि अगर चुनाव में किसी तरह के अवैध कार्य करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें