फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तस्करों व अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करेगी पुलिस

Fri, 02 Jan 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा: पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसपी दीपक सहारन।
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में सभी जांच अधिकारियों, थाना प्रभारियों, सीआईए व एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीमों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आमजन का सहयोग लेकर नशा तस्करों व गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न आपराधिक वारदात में पकड़े गए लोगों के खिलाफ अदालत में बेहतर ढंग से पैरवी करें, ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में सजा से न बच पाए। इसके अलावा विभिन्न मामलों में वांछित भगोड़ों की धरपकड़ तेज करें व आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलें तथा समय-समय पर चेक कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें, ताकि वे भविष्य में किसी अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम न दे पाएं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि पीएम विंडो, सीएम विंडो व हर समय पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर सही समय पर जवाब भेजें व थाने में आए फरियादियों की गंभीरता से सुनवाई कर शीघ्र-अति-शीघ्र न्याय दिलवाएं, ताकि पीड़ित व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस करें।



तस्करों की संपत्ति की जाएगी जब्त
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें। रात्रि के समय अधिक से अधिक पुलिस चेकिंग व पैदल गश्त बढ़ाई जाए, ताकि गृहभेदन व वाहन चोरी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से काली कमाई अर्जित करने वालों का ब्योरा जुटाकर उनकी संपत्ति अटैच करवाएं, ताकि आमजन में सकारात्मक संदेश जाए।
विज्ञापन




थाना प्रभारी के काम की हर सप्ताह होगी समीक्षा

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला थाना सहित जिस भी थाने में महिलाओं से संबंधित शिकायत आती है, तो तुरंत प्रभाव से उसका निदान करें, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह सभी थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें