फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा का युवक आर्मेनिया में फंसा, आटा खाने के लिए मजबूर : इमिग्रेशन एजेंट के कार्यालय के बाहर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 06 Apr 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर जालसाज नए-नए तरीके खोजते हैं। एजेंटों की ओर से लोगों से भारी रकम वसूली जा रही है। इसी कड़ी में लकड़ावाली निवासी अवतार सिंह ने बताया कि एक एजेंट ने मेरे बेटे को रोमानिया में भेजने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ठग लिए इतना ही नहीं बेटे को आर्मेनिया भेज दिया। बेटे ने वीडियो भेजकर वहां की स्थिति के बारे में जानकारी दी है। बेटे का कहना है कि उन्हें न तो वहां पर काम मिल पाया है और न ही खाने के लिए कुछ भी है। वह कच्चा आटा खाने को मजबूर है।
विज्ञापन




पीड़ित के पिता लक्कड़वाली निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे को विदेश में रोजगार बेहतर होने पर रोमानिया देश भेजना चाहा था, जिसके चलते उसने सिरसा के ही एक एजेंट के साथ संपर्क किया। एजेंट ने छह लाख रुपये नकद लिए थे और रोमानिया में वर्क परमिट पर भेजने की बात कही थी। उसने उक्त एजेंट को पूरी राशि दे दी। ऐसे में उक्त एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए तीन माह पहले उसके बेटे को रोमानिया के बजाय आर्मेनिया देश में ई वीजा लगवाकर भेज दिया। वहां पर एजेंट के साथियों ने उसका पासपोर्ट भी ले लिया। बेटा वहां की स्थिति के बारे में बार-बार जानकारी दे रहा है। कह रहा है उन्हें न तो वहां पर काम मिल पाया है और न ही खाने के लिए कुछ भी है। कच्चा आटा खाने को वह मजबूर हो रहे हैं। इसके पश्चात उसने उक्त एजेंट से बात की, तो उसने भी आनाकानी शुरू कर दी। हालांकि वर्क परमिट दिलवाने वाले एक एजेंट का बीते तीन दिनों से कार्यालय भी बंद पड़ा है। वीरवार को परिवार के सदस्य युवकों को लेकर उसके साथी के कार्यालय में पहुंच गए और हंगामा कर दिया। ऐसे में अब उन्होंने मामले की शिकायत बस स्टैंड चौकी पुलिस को भी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी है। वहीं, पीड़ित के पिता ने बताया कि उक्त एजेंट ने तीन दिन में बेटे को वापस घर बुलाने का आश्वासन दिया है और राशि भी देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें