थाना नाथूसरी चोपटा पुलिस ने शनिवार रात नौ बजे गांव कागदाना में बस अड्डा के पास मोहित वासी नाथूसरी कलां से 500-500 रुपये के 52 नकली नोट पकड़े हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। चोपटा थाना के एएसआई पूनम ने बताया कि पुलिस मामले में केस दर्ज कर रही है। ये कार्रवाई कागदाना चौकी पुलिस ने की है। अभी वे मौके पर जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में भी सिरसा में नकली नोट पकड़े गए थे।