फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 13 नए मामले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। अब जिला का रिकवरी रेट 97.76 प्रतिशत हो चुका है। वहीं शनिवार को कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं जबकि दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 रोगियों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 13 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें सिरसा शहरी क्षेत्र में 4, डबवाली शहरी में एक, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में एक, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में एक, रानियां में तीन व चौटाला में एक कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं।मरने वालों में कालांवाली का 50 वर्षीय पुरुष व अग्रसेन कालोनी का 74 वर्षीय वृद्ध शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि जिला में अबतक कुल 29 हजार 81 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जिनमें से 28 हजार 430 ठीक चुके हैं। जिले में इस समय 158 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें