फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने तूड़े से भरी पिकअप जब्त की, चालक पर केस दर्ज

Sat, 06 Apr 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रालियों में ओवरलोड तूड़ा भरकर लोगों की जान जोखिम में डालने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ओढां पुलिस ने तूड़े से भरी पिकअप को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान गांव ओढां में कालांवाली रोड पर सरकारी अस्पताल के निकट तूड़े से भरी पिकअप सड़क पर खड़ी थी। चालक सीट पर नहीं था। पिकअप की वजह से वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा था। पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए चालक गांव देवगढ़ (राजस्थान) निवासी इंद्रपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें