फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने संध्या संवाद कार्यक्रम के माध्यम से मांगा नशे के खिलाफ सहयोग

Wed, 27 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करते डीएसपी। (संवाद)
विज्ञापन
युद्ध नशे के विरुद्ध
विज्ञापन

नशा नाश का दूसरा नाम है, इससे दूर रहें : डीएसपी

फोटो - - 39

संवाद न्यूज एजेंसी

ओढ़ां। नशे को खत्म करने एवं लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से डबवाली पुलिस ने संध्या संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसी के तहत बुधवार सायं कालांवाली के डीएसपी ललित यादव, डबवाली के एसएमओ हरसिमरन सिंह व ओढ़ां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ गांव ओढ़ां में अनुसूचित जाति धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि अभियान कोई भी हो आमजन के सहयोग के बिना पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि नशा समाज में नाश का कारण बन रहा है। अगर इसके खिलाफ हम सभी एकजुट नहीं हुए तो आने वाले भविष्य में इसके परिणाम भयंकर होंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ये न सोचें कि उनके घर में नशा नहीं है। नशा कभी भी और किसी भी रूप में किसी के भी घर में घुस सकता है। एक बार अगर नशा घर में घुस गया तो वह नशा का स्वरूप लेकर निकलता है।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि अगर आपके इर्द-गिर्द कोई भी नशे के धंधे में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं सूचना देने वाली की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोडऩे का इच्छुक है तो पुलिस उसका पूरा सहयोग करेगी। इस कार्य में उसका कोई भी पैसा खर्च नहीं होगा।

एसएमओ हरसिमरन सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति नशा करने का आदी है वह यह न सोचे की नशा छोड़ने में उसे किसी प्रकार की कोई शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग उसका पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने आमजन से आह्वान किया कि पुलिस ने ये संध्या संवाद कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया है ताकि आमजन से सीधे रूप से संवाद किया जा सके। इस अवसर पर ग्राम सरपंच संदीप सिंह, प्रतिनिधि सुखपाल सिंह नंबरदार, जनता अधिकार मोर्चा से जसविंदर सिंह बब्बू, करनैल सिंह ओढ़ां, समाजसेवी बलकार सिंह, पूर्व सरपंच नरेन्द्र मल्हान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें