फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने शक में पुलिस ने तीन युवक को दी थर्ड डिग्री

Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शादी समारोह में सोने की चेन चोरी होने के मामले में पुलिस पर तीन युवकों को थाने में थर्ड डिग्री देने का आरोप है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव लालख ढाणी मांगेलाल, सोनू व सुजान निवासी सोनू टेंट हाऊस में काम करते हैं। 11 नवंबर को गांव शादी समारोह था, उक्त तीनों शादी में टेंट लगाने गए थे। शादी समारोह मेें सोने की चेन चोरी हो गई थी। इस परिवार में शादी थी उन्होंने ऐलनाबाद थाने में शिकायत देकर उन तीनों पर चोरी करने का संदेह जताया। बीते दिवस पुलिस उन्हें घर से उठाकर थाने ले आई। अस्पताल में उपचाराधीन मांगेलाल व सोनू का आरोप है कि हिरासत में लेकर पुलिस ने तीनों को बेरहमी से पीटा। घायलों का कहना है कि उन्होंने पीटाई के डर से पुलिस को बोल दिया कि उन्हेेें मत मारे वे चेन लाकर दे देंगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हेें राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने तीनों की हालत देखते हुए सिरसा सिविल अस्पताल मेें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें