फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेल में तैनात पुलिस मुलाजिम की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला जेल में तैनात एक मुलाजिम की वीरवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक 48 वर्षीय सूरत सिंह पुत्र ताराचंद जिला हिसार के गांव बयाना खेड़ा का निवासी था। साथी पुलिस मुलाजिम ने बताया कि वीरवार को सुबह सूरत सिंह ड्यूटी पर था। इस दौरान अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, तुरंत उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। लेकिन बीच रास्ते ही सूरत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें