फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गश्त पर निकले पुलिस के जवानों पर चार युवकों ने की पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस के दो जवानों पर चार युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। जिससे बाइक राइडर के सिर में चोट लगी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहिल पुत्र जगदीप सिंह निवासी अग्रवाल काॅलोनी ने बताया कि वह एचकेआरएन के माध्यम से पुलिस चौकी सब्जी में ड्राइवर के पद पर लगा हुआ है। बीती 27 सितंबर की रात साढ़े 11 बजे वह एचजीएच बलजीत सिंह के साथ रानियां चुंगी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पटेल बस्ती के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के हल्ला कर रहे थे। तभी उन्होंने उक्त युवकों को रोककर पूछताछ की तो उक्त युवकों ने उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दी और वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने कुछ दूरी पर ही उक्त युवकों को रोक लिया। तभी युवकों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। ऐसे में एक अन्य युवक भी उनके पास आ गया और चारों ने उनके ऊपर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस दौरान उनके सिर पर एक पत्थर लगा जबकि बलजीत के पैर पर पत्थर लग गया। इसके बाद उन्होंने सरकारी नंबर पर घटना की सूचना दी और पुलिस की अन्य पीसीआर वहां पर आ गए। तभी उक्त युवक वहां से फरार हो गए। वहीं शहर थाना पुलिस ने अब उक्त चारों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें