फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नीट-यूजी 2025 परीक्षा को नकल रहित कराने के पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध

Fri, 02 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एसपी डॉ मयंक गुप्ता।
विज्ञापन
सिरसा। 4 मई को होने वाली नीट-यूजी 2025 परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत यदि कोई शरारती तत्व परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित की गई 500 मीटर की दूरी में पाये जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश करते समय बारीकी से चेक करने उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाए। परीक्षा केंद्र में किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन या अनावश्यक वस्तु नहीं होना चाहिए। यदि परीक्षा के दौरान किसी पर्यवेक्षक के पास मोबाइल फोन मिलता है तो ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक व ऑब्जर्वर स्वयं जिम्मेवार होंगे।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास के क्षेत्रों में गहनता से जांच करें और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्रित न होने दें। परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर परीक्षा के दौरान यदि कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है व नकल करवाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करें। एसपी ने बताया कि नकल रहित परीक्षा करवाना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल रखने के जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन



छतों पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान
एसपी गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की छतों के ऊपर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी, ताकि दूर तक दिखाई दे सके। परीक्षा समाप्ति तक कोई भी पुलिस कर्मचारी-अधिकारी अपने ड्यूटी स्थान को नहीं छोड़ेंगे, यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नदारद पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट जैसी गोपनीय परीक्षा सामग्री को कड़ी सुरक्षा के तहत केंद्रों तक पहुंचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। एसपी ने बताया कि शहर में स्थित कोचिंग संस्थानों व डिजिटल प्लेटफॉर्म की गहनता से निगरानी की जाएगी ताकि परीक्षा से पहले किसी भी संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाकर उसे नाकाम किया जा सके।



इन चीजों को परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने पर पाबंदी
-परीक्षा केंद्र में कोई भी स्टेशनरी जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, लेखनी, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रिक पेन या स्कैनर।
विज्ञापन

- कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर व हेल्थ बैंड।
-पर्स, धूप का चश्मा, बेला, हेयर पिन, हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, टोपी व स्कार्फ।
-कोई भी गहने जैसे अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला व वस्त्र सज्जा पुष्प।
- कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, खाद्य वस्तु, मेटेलिक आइटम व पानी की बोतल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें