फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने सीमा पर बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण 
विज्ञापन
सिरसा। राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जहां जिला में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, वहीं जिला के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी है ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान चुनाव को लेकर साथ लगते हनुमानगढ़ जिला के पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार बेहतर समंवय स्थापित कर साझा रणनीति तैयार की गई है। जिला पुलिस की तरफ से राजस्थान चुनावों को निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नियमित नाकों के अलावा राजस्थान की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त नाकाबंदी भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें