फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर 26 लोगों को 13 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
मास्क न होने पर चालान काटते हुए पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोविड-19 के तहत प्रशासन द्वारा आम लोगों को मास्क लगाना व सामाजिक दूरी की पालना करने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अनेक लोग लापरवाही बरत रहे हैं और कोरोना संक्रमण के चपेट में आ रहे हैं। इस बात को मध्य नजर रखते हुए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाते हुए लापरवाह लोगों के चालान काटे। इस अभियान में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, तहसीलदार जितेंद्र कुमार व नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे। टीम का नेतृत्व महिला एएसआई किरण पाल कौर व एसआई राजकुमार सैनी ने किया। जिन्होंने प्रशासन के निर्देशानुसार 26 चालान काट कर 13 हजार रुपये का जुर्माना किया। थाना प्रभारी ने बताया कि कई वाहन चालक मास्क के प्रति भारी लापरवाही बरतते पाए गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मास्क के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा तथा जो दुकानदार ग्राहकों को सामाजिक दूरी के दायरे में न रखते हुए पाया गया उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें