सिरसा। डीएसपी आदर्शदीप सिंह मोबाइल सौंपते हुए। पुलिस
सिरसा। पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्य से जनता का दिल जीत लिया है। साइबर सुरक्षा शाखा सिरसा ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अगस्त माह में 35 गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर 10 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. मंयक गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को उप पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह ने साइबर सेल इंचार्ज रणजीत सिंह व साइबर थाना प्रभारी सुभाष कुमार की मौजूदगी में अपने कार्यालय में यह मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। फोन पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सिरसा पुलिस व एसपी डॉ. मंयक गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
उप पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह ने बताया कि साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष व उनकी टीम ने सीईआईआर पोर्टल व साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइल शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के दौरान जिला सिरसा में कुल 35 मोबाइल बरामद किए गए, जिनमें 9 या 10 नागरिकों को उनके फोन वापस मिले। इन सभी ने कहा कि वे उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन सिरसा पुलिस ने उन्हें नई खुशी दी।