फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल से पैरोल पर आए हत्यारोपी को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
 एक ऐसा हत्यारोपी जो पेरोल पर छूटने के बाद वापिस जेल नहीं गया। पिछले 28 सालों से शहर थाना पुलिस तथा सीआईडी उसकी तलाश कर रही है। अदालत की सख्ती के बाद पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1980 में शहर थाना पुलिस ने गांव जोगेवाला के खजान चंद के बयान पर उसी गांव के राम सिंह पुत्र हाकम सिंह के खिलाफ दफा 302 का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


 पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। वर्ष 1986 में सिरसा जेल से वह पेरोल पर आ गया लेकिन वापस नहीं लौटा। हत्यारोपी को तलाशने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआईडी ने भी खूब माथापच्ची की लेकिन अभी तब इस व्यक्ति का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के पास उपरोक्त आरोपी के संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं है।

 न उसका कोई फोटो, न ही पहचान के लिये कोई सबूत। 34 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी शख्स को वापिस जेल में करने के लिए अदालत कई बार पुलिस को आदेश दे चुकी है। जिसके चलते अब पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें